कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत आई टीम ने सी एच सी का किया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_177.html
चंदवक (जौनपुर) स्वच्छ भारत अभियान के तहत काया कल्प अवार्ड योजना के
अंतर्गत डॉ0 फैजल रहमान व डॉ0 वरुण प्रभा के नेतृत्व में आई असेसमेंट टीम
ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पैथालाजी, डॉक्टरों के चेम्बर, मरीजो के बैठने के
स्थान, स्टोर रूम, महिला प्रसूति वार्ड, टीका प्रतिरक्षण रूम, मिटींग हाल,
महिला व पुरुष भर्ती वार्ड ,शौचालय, हर्बल गार्डेन, सहित अन्य स्थानों का
बारीकी से स्वच्छ्ता का निरीक्षण किया।
इस दौरान
पैथालाजी में रखे फ्रीज की और बेहतर सफाई का निर्देश दिया साथ ही प्रसूति
वार्ड में कर्मचारियों को और प्रशिक्षण दिए जाने पर बल दिया।
टीम
का नेतृत्व कर रहे डॉ0 फैजल रहमान ने बताया की प्रदेश भर में डिस्टिक व सी
एच सी अस्पतालो की कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत विभिन्न बिन्दुओ को
लेकर स्वच्छता की रैंकिंग की जा रही है ।प्रदेश लेवल पर एवार्ड की घोषणा
होगी जिसमे जिला अस्पताल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख व द्वितीय
पुरस्कार 10 लाख तथा 70प्रतिशत से अधिक रैंक लाने वाले को विशेष राशि दी
जायेगी।इसी प्रकार सी एचसी को भी एवार्ड के साथ नगद धन राशि दी जायेगी।
इस अवसर पर मंडल कंसलटेंट डॉ0 तनवीर सिद्दीकी,व डिस्टिक कंसलटेंट डॉ0 क्षितिज पाठक उपस्थित थे।

