तीन दिवसीय मेले का समापन
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_814.html
जौनपुर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी
वर्ष के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जौनपुर द्वारा विकासखण्ड
महराजगंज के सभागार में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी/ कार्यशाला के
तीसरे दिन आज कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विनय सिंह ने दीप
प्रज्जवलित/माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात
उन्होंने सभागार में विभिन्न विभागों लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया तथा
योजनाओं की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंनें कहा कि
पंडित जी महामानव थे यद्यपि आज हम लोगों के बीच में नही है फिर भी उनके
विचार हमारे बीच में है। उनका सपना था कि प्रदेश में सुशासन हो तथा गांव के
अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। उन्होंने आये हुए कृषकों से सरकार की
योजनाओं में सहभागिता के लिए आगाह करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लेने
की बात कही।
कार्यक्रम
की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सतीश चन्द पाण्डेय ने पंडित जी
के जीवनवृत्त पर विस्तार से डाला और कहा कि विषम परिस्थितियां होते हुए भी
वे उचाई तक पहंचे। उन्होंने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर
पर बोलते हुए कृषि तकनीकि सहायक डॉ0 रमेश चन्द्र ने पंडित जी के जीवनवृत्त
पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे
में कृषकों को जानकारी दी कृषक भाइयो को आगाह किया कि रासायनिक उर्वरक की
जगह जैविक खादों का प्रयोग अधिक करें। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में
अपार सम्भावनाए है जरूरत है कि लोग जागरूक हो और नई तकनीकि से खेती करें।
गन्ना विभाग के डॉ0 विनोद सिंह ने बताया कि नई तकनीकि के गन्ने के बीज आये
हुए हैं जिनके बोने से किसान भाई अपनी आय दोगुनी कर सकते है। किसानो को
इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दयाशंकर
यादव ने किसानों की समस्याओं का कृषि विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा साथ
ही उन्होंने बन सुअरों के आतंक के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर कृषि, कल्याण,गन्ना विभाग, राज्यपोषण मिशन एवं बाल विकास
परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामींण आजीविका मिशन, सूचना विभाग आदि विभागों
द्वारा स्टाल /प्रदर्शनी लगाई गई। सोनम सरोज एण्ड पार्टी द्वारा लोकगीत के
माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर
ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी ,प्रदर्शनी प्रभारी के.के.यादव,
अवनीश यादव आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार
साहित्य एवं कैलेण्डर का वितरण किया।

