अध्यापक एवं छात्रो ने किया वृक्षारोपण

  बूढ़नपुर(आजमगढ.) क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्कूल मदनपट्टी में अध्यापक व छात्रो ने स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया। स्कूल के प्र.अ.राम अवध वर्मा के दिशा निर्देश पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार मौर्य की अगुवाई में गुरुवार की सुबह स्कूल के छात्रो ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उक्त प्र.अ. श्री वर्मा ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन के साथ मानव को फल उपलब्ध कराते है।और इसके साथ हमारा वातारण भी शुद्ध बना रहेगा। वातारण में बढ़ रहे प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है।जिससे धरा हरी-भरी बनी रहे।इसके आगे उन्होंने बताया कि स्कूल में कुल चालीस पेड़ लगने है।जिससे लोगो को शुद्ध हवा मिल सके। अन्त में अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि इसकी सुरक्षा और देखभाल करना आप ,हम सब की जिम्मेदारी है।इस दौरान उमा देवी , हरेन्द्र , श्वेता सिंह , कुसुमलता , पुष्पा ,रेखा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related

news 5116931502107728726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item