सेब लदी ट्रक पलटी, रास्ता बाधित
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_237.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद बाजार समीप सेब लइ ट्रक पलट गयी और काफी देर के लिए आवामन बाधित हो गया। बताते हैं कि गुरूवार को सवेरे जौनपुर से सेब लादकर वाराणसी जा रही ट्रक यपी 62-टी 4939 जब बाकाराबाद बाजार के समीप पहुंची तो एक वाहन को पास देने के प्रयास में असंतलित होकर पलट गयी जिससे सेब की पेटियां बाहर बिखर गयी। तेज आवाज होने पर दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये तथा ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर मुर्तजाअली निवासी विलासपुर जिला रामपुर तथा खलासी हनीफ निवासी विलासपुर को बाहर निकाला उन्हे मामूली चोटे आयी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन ठीक कराया।

