एक वर्ष की बच्ची को ले उड़़ा बंदर

जफराबाद। कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा में शुक्रवार को एक बन्दर एक वर्षीय बच्ची को अचानक उसके कमरे से ले उड़ा और बच्ची को ले जाकर पड़ोसी के वाटर टैंक के पास रख दिया। कमरे से बच्ची को गायब देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। खोजबीन करने पर उक्त बच्ची पड़ोसी के छत पर रखे पानी टंकी के पास स्वस्थ स्थिति में मिली।
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी प्रेमचन्द सोनी की पत्नी रेनू दोपहर में अपनी एक वर्षीया बच्ची तृप्ति सोनी को मकान के तीसरे तल पर स्थित कमरे में सुलाकार बाथरूम में कपड़े धोने चल गयी।  बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए एक बन्दर कमरे मे घुस गया और तृप्ति सोनी को वहां से उड़ा ले गया। रेनू सोनी जब अपने कमरे में वापस आयी तो बच्ची को वहां से गायब देख परिजनों को सूचना दी जिससे परिजनों मे हड़कम्प मच गया। काफी खोजबीन करने पर तृप्ती सोनी पड़ोसी अशोक बरनवाल के छत पर लगे पानी टंकी के पास पायी गयी। तृप्ती पूरी तरह से स्वस्थ है। परिजनों ने राहत की सांस ली।

Related

news 7987061991525226958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item