धर्मापुर के पहलवानों का रहा बोलबाला
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_186.html
जौनपुर। जफराबाद कस्बे के मोहल्ला काजी अहमदनूर में महादेव मंदिर के पास स्थित अखाड़े में शुक्रवार को नाग पंचमी के पर्व अवसर पर दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल कुश्ती का उदघाटन विक्रमजीत निषाद बाला जी ने किया। दंगल कुश्ती में धर्मापुर से आये पहलवानों का बोलबाला रहा। धर्मापुर के विशाल का मुकाबला मनीष कबूलपुर से हुआ जिसमें धर्मापुर के विशाल ने मनीष को चीत कर दिया। बृजेश पहलवान धर्मापुर ने सिंटू यादव लिलारवीर को धूल चटा दिया। जय सिंह केराकत ने निक्कू लिलारवीर को पटखनी दे दी। सूरज का मुकाबला विशाल पहलवान से हुआ जिसमें विशाल ने सूरज को आसमान दिखा दिया। इस अवसर पर आयोजक कृपा निषाद , अनमोल निषाद, शिवम् बरनवाल, राम स्वारथ निषाद,, अवध नारायण,, वेद प्रकाश, सतेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

