शिराज़-ए-हिन्द ने रोकी भ्रष्टाचार की रफ्तार:अनीता सिद्धार्थ

शिराज़ -ए- हिन्द वेबसाइट के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इसके संपादक पत्रकार राजेश श्रीवास्तव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आज इस वेबसाइट पर खबरों को पाठक सिर्फ जिले तक सीमित न रहकर देश और विदेश तक जौनपुर की खबरों से जुड़े हुए है।
राजेश जी ने इस वेबसाइट के माध्यम से युवाओं को जो कि प्रायः समाचार और अखबार से दूर रहता था उसमे भी सोशल मीडिया के द्वारा समाज के प्रति उनमे जागरूकता पैदा की है।
इसके साथ ही पिछले कुछ समय अनेक सामाजिक मुद्दे जैसे दोहरे को बन्द करना, सरकारी विद्यालयों में व्याप्त अनियमितता आदि पूरी निष्पक्षता और ताकत के साथ उठाकर जनता को जागरूक किया और सफलता भी प्राप्त की।
शिराज़ -ए-हिन्द ने विभिन भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर ज़िम्मेदार और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण पेश करता रहा है और भ्रष्टाचार को यथासम्भव रोकने का महती प्रयास किया है जो कि प्रशंसनीय है।
आज समाज को निर्भीक, बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता है जिस पर शिराज़-ए-हिन्द पूर्णतः खरा उतरता है।
आने वाले समय मे भी यह इसी प्रकार समाज के दर्पण के रूप में कार्य करता हुआ सफलता के नए आयाम प्राप्त करे ऐसी मेरी कामना है।
अनीता सिद्धार्थ 
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष 
जौनपुर

Related

news 6588374315642490884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item