निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बन गया है शिराज ए हिन्द डांट काम : जंग बहादुर सिंह
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_595.html
न्यूज पोर्टल शिराज ए हिन्द डांट काम के चौथे वर्ष में सफलता पूर्वक प्रवेश
करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए न्यू पोर्टल के सम्पादक को उनकी
निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए साधुवाद। आज का युग सूचना क्रांति
के रूप में जाना जाता है। जिसमें वेब मीडिया की अहम भूमिका है। पहले की
अपेक्षा जनमानस की जागरूकता बढ़ाने में भी मीडिया की अहम भूमिका है। पत्रकार
को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ कहा जाता है। ऐसे में समाचार माध्यमों की बड़ी
जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष व सही खबर सब तक पहुंचे। इस बात के महत्व
को ध्यान में रखते हुए शिराज ए हिन्द डाॅट काम अपनी जिम्मेदारी का बखूबी
निर्वाह कर रहा है। मैं इसके लिए सम्पादक को हार्दिक बधाई देता हूं।
जंग बहादुर सिंह
प्रधानाचार्य
जनक कुमारी इण्टर कालेज जौनपुर
जनक कुमारी इण्टर कालेज जौनपुर

