युवा कोंग्रेसियों ने फूंका नीतिश कुमार का पुतला

जौनपुर।  बिहार के ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम से युवा कोंग्रेसी आक्रोशित हैं। युवा कोंग्रेसियों ने बिहार के मुख्यमंत्री को धोखेबाज़ बताते हुए उनका पुतला फूंका।कोंग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। गुरुवार को युवा कोंग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यलय पर जुटे।यहां हुई बैठक में युवा नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक एक करके कई राज्यों में लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है।बिहार का जनमत मोदी सरकार की फांसIवादी और साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ था।नीतीश कुमार ने सांप्रदायिकता के विरुद्ध बिहार की जनता से बहुमत हासिल किया था।लेकिन आज नीतीश कुमार नफरत की राजनीति करने वालों की गोद मे जाकर बैठ गए हैं। युवा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारों को जनता कभी भी माफ नही करेगी।बैठक के बाद गुस्साए कोंग्रेसियों ने खरका चौराहे पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका।इस मौके पर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। इस अवसर पर नसीम अहमद, तौकीर खान, जनमेजय ,विपिन वर्मा, विकास,विबेक,अस्वनी,अतुल,मयंक शुक्ला छात्र नेता,अभिशेख,मोनू,अतुल जयमंगल सिकन्दर, सोनू,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Related

news 5795280724951223373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item