पुण्य तिथि पर याद किये गए मिसाइल मैन अब्दुल कलाम
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_478.html
जफराबाद।
स्थानीय कस्बे के मोहल्ला नासही में स्थित एक स्कूल के
प्रांगण में गुरूवार को पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ 0 ए0 पी0 जे0
अब्दुल कलाम आजाद की पूर्ण तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर
श्रद्धांंजलि दी गयी । इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र व छात्रायें तथा
स्कूल के टीचर्स व अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंधक इजहार हुसैन ने
डॉ ए0पी0 जे0 अब्दुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
इन्होंने देश की सेवा करते हुये अंतिम सांसे ली। एक किसान के घर मे जन्म
लेने वाले मिसाइल मैन ने ही कहा था कि नौकरी की सोच रख कर पढ़ने वाला नौकर
पैदा होता है । शिक्षा ग्रहण करते समय नौकरी की सोच नही रखनी चाहिए बल्कि
देश की सेवा करने की इच्छा रखनी चाहिए तभी हमारा देश विकास की ओर अग्रसर
होगा ।इस अवसर पर संदीप कुमार, अबुकैश खान, जितेंद्र सिंह, रूपेश, इस्तेखार
, भास्कर , रस्मिता , रजिया , सुमन, पूनम, फरहत , रुखसार, आफरीन, पत्रकार
बृजनंदन स्वरूप , उमाकांत गिरी , अंकित श्रीवास्तव , आदि लोग उपस्तिथ रहे
।कार्यक्रम के अंत मे स्कूल की प्रधानचार्य निशि आब्दी ने सबका आभार व्यक्त
किया

