सावन के पहले दिन शिवालयों पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

पहले ही दिन सोमवार पड़ने से भक्तों के लिये रहा विशेष महत्व
जौनपुर। हिन्दू धर्म के पवित्र माह सावन के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने घण्टे-घड़ियालों की गूंज के बीच देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन किया। साथ ही हर-हर महादेव की जयघोष के साथ मत्था टेेककर मन्नत मांगा। सावन का पहला दिन और उस पर सोमवार होने का विशेष महत्व दिखा। देखा गया कि प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, दियावांनाथ महादेव, साईनाथ महादेव शम्भूगंज, करशूल नाथ महादेव सहित सभी सभी शिवालयों में जल चढ़ाने के लिये बीती रात से ही कांवरिये एकत्रित हुये जो आज सूर्योदय होते ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिये। यहां के सभी प्रमुख शिवालयों में बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिये शिव भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिलीं। दर्शनार्थी रिमझिम फुहारों के बीच शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बाबा का जलाभिषेक किये। हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम भोले सहित अन्य जयघोष से समूचा जौनपुर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में कांवरियों की मौजूदगी से जिला केसरियामय हो गया। बोल बम के जयघोष के साथ नाचते कांवरियों का दल लोगों के लिये आकर्षण के केन्द्र बने रहे। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय द्वारा सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबन्द व्यवस्था किया गया है।

Related

news 4234389315675994743

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item