जन कल्याण सम्मेलन में भागीदारी करने वाले सभी कार्यकर्ता किये गये सम्मानित

जौनपुर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर भाजपा द्वारा जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन सभी मण्डल स्तर पर किया गया। इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वाले सभी मण्डल प्रभारियों विधानसभा प्रभारियो और कार्यकर्ताओ का आज जन कल्याण सम्मेलन प्रभारी अनीता सिध्दार्थ के आवास पर नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव द्वारा किया गया।
गिरीश यादव ने कहा कि जिस तरह से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभा पत्रो को दिलाने और योगी सरकार के 100 दिनो के अल्पकार्यकाल को जनजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। वह बहुत ही सराहनीय है। इससे साफ लगता है कि 2019 के चुनाव में एक बार फिर केन्द्र में मोदी जी की अगुवाई में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी अनीता सिध्दार्थ ने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

politics 7240636103164387629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item