सत्यवीर सिंह बनाये गए युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री

जौनपुर। जनता के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने बाले युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्य वीर सिंह को संगठन ने  प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमरेंद्र सिंह राजा बरार ,राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री निवास बीवी, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी आनंद शंकर सिंह की अनुमति से  प्रदेश अध्यक्ष  नीरज त्रिपाठी ने सत्य वीर सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्ति किया है।
जिले में उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह तय किया है कि सत्यवीर जौनपुर के अध्यक्ष  बने रहेंगे। महामंत्री नियुक्ति किये जाने पर जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस , एनएसयूआई ,सेवादल, महिला कांग्रेस,मजदुर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर की और उम्मीद जाहिर की कि सत्य वीर सिंह जिले स्तर की तरह प्रदेश स्तर पर जनहित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, पूर्व सांसद कमला सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद,पूर्व मंत्री अरुण कुमार मुन्ना,जिला अध्यक्ष  इंद्रभुवन सिंह, शेर बहादुर सिंह, यतिंद्र नाथ त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट अध्यक्ष  विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह,लालजीत चौहान,इंद्रमणि दुबे,राकेश मिश्रा, शार्दुल सम्राट एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने  सोनिया गांधी , राहुल गांधी गुलाम नबीआजाद , राजबब्बर  को धन्यवाद दिया और यह आशा जाहिर की कि आने वाले समय में सत्यबीर सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में जनहित के मुद्दे पर लड़ाई लड़ने में और ताकत मिलेगी।

Related

politics 4482988533342796533

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item