निष्पक्ष खबरो का प्लेटफार्म बन गया है शिराज ए हिन्द डाॅट काम : दिनेश चौधरी

जौनपुर। शिराज ए हिन्द डाॅट काम जहां एक तरफ त्वरित गति से जनता तक खबरो को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन गया है वही जनपद और जिले से बाहर रहने वालो को अपने जिले से जोड़ने का पुल भी बन गया है। आज सूचना की क्रांति में सबसे तेज गति से न्यूज बे्रक कराने वाला इस वेब साइट के संचालक और उनकी पूरी टीम को तीन वर्ष पूरा होने पर मेरी तरफ से बधाई। यह समाचारो का ऐसा फाउण्डेशन बना गया है कि जहां पर निष्पक्ष न्यूज मिलती है।
हमे याद है सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के राजबहादुर यादव को उम्मीद्वार बनाया था इसी बीच एक दिन तेजी से हवा चला कि सपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की बहू पुष्पा यादव को मैदान में उतारा है। यह खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गयी थी। उस समय मै सपा में था। निचे से लेकर ऊपर तक के नेता इस फर्जी समाचार को सही मानकर चल रहे थे। लेकिन शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने रात आठ बजे खबर प्रकाशित किया कि राजबहादुर यादव का टिकट बरकरार है साथ यह भी पूरे दावे के साथ लिखा कि राजबहादुर का न टिकट कटा है न कटेगा। यह न्यूज शिराज ए हिन्द डाॅट काम पर आने के बाद से अफवाहो बाजार खत्म हुआ। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री के गुर्गो द्वारा उषा मार्या नामक महिला की जमीन पर कब्जा करने से जुड़ी हर खबर को शिराज ए हिन्द डाॅट काम प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसका परिणाम रहा कि आज उसे न्याय मिल गया। मै एक बार फिर भाई राजेश श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं और आशा भी करता हूं कि इसी तरह से निष्पक्ष रूप कार्य करते हुए जनता की आवाज बने रहे।
दिनेश चौधरी
विधायक केराकत
जौनपुर

Related

news 3981996022951159253

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item