चोरी की 5 मोटर साइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को वाहन चोकिंग के दौरान नेवढिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । नेवढिया पुलिस द्वारा सायं 5.00 बजे दीपापुर नहर पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी कि कठिराव वाराणसी के तरफ से दो व्याक्ति दो मोटरसाइकिलों से आते दिखे एवं पुलिस को चेकिंग करता देख वापस मुड कर भगाने लगे,वाहन चेकिंग कर रहे मौजूद पुलिस बल द्वारा भागते हुए वाहन सवारों को दौडा कर पकड लिया गया एवं भागने के बारे में कडाई से  पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की ये दोनों वाहन चोरी के हैं एवं हम लोग नम्बर प्लेट बदलने गये थे और चोरी की गाडियां घर पर खडी है, तत्काल पुलिस टीम द्वारा दोनों के घर पर दबिश देकर 3 अन्य मोटर साइकिल बरामद की गईं । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ये सारी गाडियां चोरी की है,जिन्हें हम लोगों  ने भिन्न भिन्न जगहों से चोरी की थी एवं हम लोग चोरी की गाडियों को एक -एक करके के बेचते हैं । थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की गई एवं वाहनों पर अंकित रजिस्ट्रेशन नम्बर की जांच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विनय दुबे उर्फ बब्बन पुत्र सुधाकर दुबे  निवासी नोनारी दुबान थाना नेवढिया जौनपुर 
2. निलेश गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासी बहरी थाना नेवढिया जौनपुर 
बरामदगी का विवरण-  5 अदद मोटर साइकिल-
क्र0सं
मो0सा0 का नाम
रंग
रजि0 नंबर
इंजन नं0
चेचिस नं0
1
हीरो पैसन प्रो
काला
UP65AX-6957
NA1ECE9B02645
MBLHA10FUB9B02355
2
बजाज पल्सर-150
काला
UP65BH-7556
BHZCOC05270
MD2A11CZ4DCG24774
3
होण्डा ट्विस्टर
काला
UP62AJ-3507
JC47E2004392
ME4JCU75FB80028
4
हीरो एचएफ डिलक्स
हरा
UP62AV-8110
HA11EJE9H1676
MBLHAHAME9H01239
5
बजाज डिस्कवर
काला
UP65BZ-7990
PAZREM12420
MD2A57B27ERM68489
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.  उ0नि0 अजीत कुमार सिंह थानाध्यक्ष नेवढिया जौनपुर
2.  उ0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता ,उ0नि0 निशात जमा खा, प्रभारी चौकी सितम सराय,उ0नि0 चतुर्भुज पाठक
का०रामभरोसे यादव,का० धमेंन्द्र यादव,का०राजकेश्वर सिंह,का०शशिकान्त त्रिपाठी  थाना नेवढिया जौनपुर।

Related

featured 417552230480281498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item