डीएम ने की कई विभागों की समीक्षा , दिया कड़े निर्देश
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_105.html
जौनपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर
देर शाम विकास, नगर निकाय, वृक्षारोपण, स्कूल ड्रेस , पुस्तक वितरण, विद्युत
वितरण, जलजमाव, सड़क मरम्मत, यातायात, निर्धारित पड़ावों पर प्राइवेट वाहनों
के ठहराव, एन.एच., प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य विभाग, आदि के कार्यो की
विभागवार गहन समीक्षा जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा किया गया तथा
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने डीएफओ
ए.पी.पाठक,पीडी पी.के.राय, प्रभारी बीएसए रमाकान्त राम को निर्देशित किया
कि डेªस एवं पुस्तक वितरण वाले विद्यालयों को चिन्हित कर अगले सप्ताह
उन्हीं विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी करायें। डीएफओ
ने बताया कि अब तक 4.2 लाख पौधरोपण कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नगर
निकाय के अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन में ओडीएफ, सालिड वेस्ट
मनेजमेण्ट, जलजमाव, स्वच्छ पेयजल, सामुदायिक शौंचालय आदि के नगर निकाय वार
समीक्षा किया तथा लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत लक्ष्य गुणवत्तायुक्त कार्य
कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मंुगराबादशाहपुर के बैठक
में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा सीआरओ रामआसरे सिंह को तीन
दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्तकर कार्यवाही कराने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा किया तथा सीएमओ डा0 ओ.पी.सिंह
,सीएमएस डा0 एस.के.पाण्डेय, सीएमएस महिला को संक्रामक बीमारियों से बचाव
,जलजमाव का निस्तारण तथा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को दवा
आदि निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला अभिहित अधिकारी को मिठाई,
फल, भोजन, अन्य खाद्य सामग्री की जॉच कर कार्यवाही करें। जल निगम
अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल के लिए ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करने का
निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत डीसी गुप्ता, एससी सोनौदिया को
विद्युत आपूर्ति एवं खराब ट्रांस्फरमरों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि बरसात के कारण
जलजमाव निकासी तथा सड़कों पर चलने लायक बनाने का निर्देश दिया। एआरटीओ द्वय
अनिल राय एवं सौरभ कुमार को निर्देशित किया कि निर्धारित स्थ्लों पर ही
प्राइवेट वाहन खड़े कराये जायें। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 अनिल पाण्डेय को
नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी
ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सायं आज सौपें गये कार्यों की समीक्षा की
जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता
क्षम्य नही होगी।
