चला सावन में जलवा चढ़ाय आई, शिव के मनाय आई ना

जफराबाद। कस्बे के मोहल्ला नासही में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित शिव मंदिर पर नाग पंचमी पर्व के मौके पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन इस वर्ष भी क्षेत्र के वरिष्ठ कीर्तनकार एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द प्रजापति द्वारा किया गया। हनुमान चालीस एवं सुन्दरकाण्ड पाठ समापन के बाद शुरू हुए भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में क्षेत्रीय गायक ट्वीकंल ने चला सावन में जलवा चढ़ाय आई, शिव के मनाय आई ना...कजरी गीत प्र्रस्तुत खूब वाहवाही बटोरी। पूर्वान्चल के देवीगीत एवं लोकगीत गायक विवेक मिश्र ‘‘वरदान‘‘ ने शिव भजन के द्वारा अपनी छाप छोड़ी। उक्त कार्यक्रम में मौजूद अन्य कीर्तनकार एवं भजन गायक प्रेमचन्द बेनबंशी, शिवप्रकाश चौहान, कल्याण सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, रंजन श्रीवास्वत, सुनील राजभर, ज्ञानचन्द गुप्ता, मनीष साहॅू, फुलारे, फिरतू आदि ने अपने-अपने भजन कीर्तन की प्रस्तुति कर भगवान भोलेनाथ का गुणगान कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात आयोजक प्रेमचन्द द्वारा भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप द्वारा सभी कीर्तनकारों एवं भजन गायकों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर बेचूलाल सेठ, तेज बहादुर गिरि, सुनील प्रजापति, धनंजय मिश्र, राजेश कुमार, मुन्नालाल सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related

news 796229932185576438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item