शिक्षा के प्रति जागरुकता के लिए निकली रैली, विद्यालयों में किया गया पौधरोपण

सिकरारा (जौनपुर):  सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विधालयों के बच्चों ने शनिवार को  जागरूकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक कर  विद्यालयों में बृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। 
स्कूल चलों अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर निकाली गई रैली में शामिल बच्चे एक ही नारा, सर्व शिक्षा अभियान हमारा। दादी अब हुंकारी है, बिटिया पढ़ी हमारी है। बहुत हुआ अब चूल्हा चौका, लड़कियों को दो पढ़ने का मौका। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। जैसे साक्षरता जागरूकता के विभिन्न स्लोगनों की तख्तियां हाथ में लिये उक्त विद्यालयों के बच्चे विद्यालय से बाजारों व चौराहों पर भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय लौटे। न्याय पंचायत शेरवां के प्राथमिक विद्यालय भरतपुर व न्याय पंचायत रीठी के आधा दर्जन विद्यालयों पर बीईओ रमा पाण्डेय व सह समन्वयक अशोक राजभर ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के बिना विकास की कल्पना बेमानी है। शिक्षित बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम किये हुए हैं। यह देखते हुए भी अभी भी हम बेटे और बेटियों में भेद करते हैं। इस प्रधानाध्यापक पलकधारी प्रजापति, अंकिता सिंह, ज्योति सिंह, श्वेता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, बंदना श्रीवास्तव, नीलम सिंह, संगीता सिंह आदि प्रमुख रहे। छात्र, शिक्षक व अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। प्राथमिक विद्यालय कलवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज, प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामऊ, नेवढियां पर पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिरामपुर, प्राथमिक लखेसर के बच्चों ने भी विद्यालयों में पौधरोपण कर जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व बरिष्ठ सह समन्वयक सुशील उपाध्याय ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव आदि सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनौली में एनपीआरसी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली।

Related

news 430130365408603857

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item