देश, विदेश में रह रहे लोगो तक उनके गांव के मिट्टी की खुश्बू पहुंचा रही है शिराज ए हिन्द डाॅट काम: जगदीश राय

आज से ठीक तीन वर्ष पहले जब शिराज ए हिन्द डाॅट काम नामक न्यूज वेब साईट जिले से शुरू हुआ था तब शायद किसी ने नही सोचा होगा कि इतन कम समय में इसकी ख्याती देश भर के अलावा विदेशो तक पहुंचेगी। आज हमारे जिले के विदेशो में रह रहे लोगो को यह वेब साईट अपने गांव की मिट्टी की खुश्बू पहुंचा रही है। इसका प्रमुख कारण है कि शिराज ए हिन्द डाॅट काम के संचालक राजेश श्रीवास्तव बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और निर्भीक रूप से खबरो को जनता तक पहुंचा रहे है।
सच्ची खबरो की वजह से आज पत्रकारिता जगत में यह आन लाईन न्यूज पोर्टल हर वर्ग की पहली पसंद बन चुका है।  तीन वर्ष पहले मैं सुबह तीन प्रमुख अखबारो को पढ़ता था। तीनो अखबारो को पढ़ने में करीब दो घंटे लगता था लेकिन जब से शिराज ए हिन्द डाॅट काम शुरू हुआ है तब से जिले भर की खबरे रात आठ बजे तक मिल जाती है। सुबह जब अखबार आता है तो एक सरसरी निगाह से पढ़ लेता हूं। शिराज ए हिन्द डाॅट काम की खबरो के चलते कई पीड़ितो को न्याय मिल चुका है।
मै संचालक राजेश श्रीवास्तव को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से कामना करता हूं कि इसी तरह से पत्रकारिता के मिशन को आगे बढ़ाते हुए निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए गरीबो, मजलूमो को न्याय दिलाने के साथ साथ जिले के विकास और संस्कृति को सजोने के लिए भी काम करें।
जगदीश नारायण राय
पूर्व कैबिनेट मंत्री (यूपी)

Related

news 2479970073180657527

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item