किसान क्रेडिट कार्ड अधिक से अधिक संख्या में बनवाकर लाभ उठाये
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_794.html
जौनपुर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी
वर्ष के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड
महराजगंज के सभागार में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी/ कार्यशाला के
दूसरे दिन आज प्रधान संघ के अध्यक्ष लालमनि यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित
कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात पं0 दीन दयाल उपाध्याय के
चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंनें पं0 जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि पं0 जी महामानव थे उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों
को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया उनके इसी योगदान के कारण आज उनकी
जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।
वित्तीय सहायता
परमर्शदाता यूनियन बैंक के सी.वी.मिश्रा ने कहा कि किसान भाई किसान क्रेडिट
कार्ड अधिक से अधिक संख्या में बनवाकर लाभ उठाये। उन्होंने प्रधानमंत्री
जीवन सुरक्षा वीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन
योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन
विभाग के डा0 शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि पशुपालकों के लिए पशुधन वीमा
योजना चलाई जा रही है। टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गन्ना विभाग के
के.डी.शुक्ला ने बताया कि नई तकनीकि के गन्ने के बीज आये हुए हैं जिनके
बाने से किसान भाई अपनी आय दोगुनी कर सकते है। किसानो को इसके लिए
रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन करते
हुए डॉ0 रमेश चन्द्र यादव ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर
विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी जीवन पर्यन्त गरीबों के लिए
कार्य करते रहे। उन्होंने बताया कि पं0 जी के बचपन में ही उनके मॉ बाप का
साया उठ गया, उनका लालन पालन, शिक्षा दीक्षा उनके नाना जी के यहां हुई।
विषम परिस्थतियों में भी वे सबसे अंकों से उत्तीर्ण हुए तथा सिविल की
परीक्षा भी पास की। समाज की सेवा के लिए उन्होंने नौकरी छोड़कर राष्ट्र के
विकास के लिए निकल पड़े।
इस अवसर पर कृषि, कल्याण,गन्ना
विभाग, राज्यपोषण मिशन एवं बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामींण आजीविका
मिशन, सूचना विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाल /प्रदर्शनी लगाई गई। सोनम
सरोज एण्ड पार्टी द्वारा लोकगीत के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं
की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवाकान्त
त्रिगुनायक पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर एडीओ आई.एस.बी. रामकृपाल यादव,
एडीओ कोआपरेटिव संजय राजभर, रामसिंह, रामआसरे, नागेन्द्र ,प्रदर्शनी
प्रभारी के.के.यादव, अवनीश यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग द्वारा
प्रकाशित प्रचार साहित्य एवं कैलेण्डर का वितरण किया।

