एस बी आई लाईफ़ देश में कीर्ति मान बना रहा : अमित साहा

एस बी आई लाईफ़ की डिवीजन ब्रांच का उद्घाटन समारोह सम्पन्न
जौनपुर! देश की अग्रणी इंश्योरेंस कम्पनी एस बी आई लाईफ़ इंश्योरेंस के डिवीजन ब्रांच का उद्घाटन शुक्रवार को रीजनल सेल्स मैनेजर लखनऊ अमित साहा ने फ़ीता काटकर किया! इस मौके पर आर एस एम श्री साहा ने जिला विकास अधिकारी दयाराम व्यापार मन्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह व महामंत्री डा.  विजय सिंह तथा डा. लाल जी पटेल जिला सुचना अधिकारी के के तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया!
        इस अवसर पर आर एस एम श्री साहा ने कहा कि एस बी आई लाईफ़ ने 16 वर्षो में देश में कीर्तीमान बनाया है! आने वाले दिनों में कम्पनी और भी बड़ा कीर्तीमान बनाने के लिये अग्रसर है! जौनपुर जिले मे व्यवसाय की अपार सम्भावनाये हैं! यहाँ पर कार्य कर्ताओ में इच्छा शक्ति की कमी नही है कमी है तो इच्छा शक्ति की! एरिया सेल्स मैनेजर( यू पी ईस्ट) विवेक नारायण शर्मा ने कम्पनी की विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला! इस मौके पर आये हुये अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया! समारोह में आर एस एम श्री साहा ने उत्कृष्ट योगदान करने वाले लल्लन मौर्या ,नवीन मौर्या ,अर्जुन शर्मा ,संजय सिंह, नीरज सिंह, राजेश गुप्ता, शिव प्रजापति समेत काफ़ी एडवाईजरो को माल्यर्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया! जौनपुर शाखा के डी एस एम दिवाकर शुक्ला ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया! इस मौके पर ट्रेनर शत्रुघ्न सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह,  जे पी पान्डेय, आर के सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र शुक्ला, सचिन मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, अनुज सिंह, सुधीर कुमार, अजीत शर्मा अमर बहादुर  सहित काफ़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे!

Related

news 9035775860026318583

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item