पत्रकारिता जगत में एक नई धारा दिया शिराज ए हिन्द डॉट कॉम ने : सत्यवीर सिंह
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_364.html
शिराज ए हिन्द डॉट कॉम के बारे में लिखने से पहले उसके संस्थापक के बारे में कुछ कहना चाहता हू हां मै राजेश श्रीवास्तव जी के बारे में बात कर रहा हू जब मै छात्र राजनीति में आया तो आज की तरह उस समय भी मै इसी तरह से छात्र आंदोलन को मजबूती के साथ लड़ता था आज तो बहुत काबिल साथी साथ में है पर उस समय ऐसे साथियो का अभाव हुआ करता था लड़कपन में गिनती हो जाया करती थी तब हमें राजेश भैया मिले थे । उनके हाथ में एक माइक हुआ करती थी और वीडियो कैमरा। और मुझे कहने में ये गुरेज नहीं है कि जौनपुर में इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के जनक भी राजेश श्रीवास्तव जी ही है। उन्होंने आंदोलन को कैसे आगे ले जाया जाए और किस मुद्दे को किस रूप में लाया जाए जिससे छात्रों के हित में कदम उठे। खैर तभी से राजेश जी का योगदान पत्रकारिता जगत को एक मुकाम पे पहुचाने में हमेशा से रहा है। नई सोच के साथ राजेश जी ने जौनपुर के अंदर पुनः शिराज ए हिन्द जैसे पोर्टल को लाकर आम जनता तक ताजा खबर पहुचाने का जो काम किया वो पत्रकारिता जगत में एक अनोखा पहल था ।राजेश भैया जितने सरल स्वभाव के है उसी तन्मयता से खबरों को भी बिना भेद भाव के पूरी ईमानदारी के साथ आम जनता तक पहुचाने का काम करते है। देश के किसी कोने में रहकर जौनपुर ही नहीं अगल बगल के जिलों के खबरों को भी आप शिराज ए हिन्द डॉट कॉम पे पढ़ सकते है।
युथ कांग्रेस का प्रदेश का महामंत्री होने के नाते पुरे उत्तर प्रदेश युथ कांग्रेस की तरफ से शुभकामना देते है।

