हज़ यात्री को दी गई विदाई

जौनपुर। जनपद की ख्यातिलब्ध सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था द्वारा हज पर जा रहे संस्था के अध्यक्ष डा. मोहम्मद शमीम अहमद का शुक्रवार को उनके आवास पर संस्था के संस्थापक बाबा धर्मपुत्र अशोक, महामंत्री श्यामल कांत श्रीवास्तव एडवोकेट एवं अन्य सदस्यों के साथ स्वागत एवं हज की विदाई दी गयी। साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की गयी कि डा. शमीम हज करके सकुशल वापस आए। इस मौके पर डा. शमीम अहमद ने कहा कि इस यात्रा के दौरान परवरदीगार से सम्पूर्ण जनपद एवं राष्ट्र के कल्याण की दुआ करुंगा। इस अवसर पर संगठन प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, प्रवक्ता संतोष कुमार लाल, मंत्री मनीष कुमार, सक्रिय सदस्य प्रशांत पंकज, शशि कुमार उर्फ गुड्डू, बाल मुकुंद चौरसिया, राजन सिंह एडवोकेट हाईकोर्ट, वांसुरी गुरु, कुशाग्र श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related

news 6304412979819118413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item