आन्दोलन के तीसरे दिन शिक्षामित्रों ने हाईवे जाम

 जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का आन्दोलन तीसरे दिन जारी रहा , इस दौरान शुक्रवार को उन्होने नगर के जेसीज चौराहे  पर इलाहाबाद- आजमगढ़ मार्ग पर जाम कर दिया  जिससे वाहनों की कतारे लग गयी। सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षामित्र मुख्य चैराहे पर सड़क पर धरने पर बैठ गये और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया । शिक्षामित्रों की मांग थी नौकरी दो या फांसी दो । यह देखकर  जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। पुलिस और पीएसी के जवान पर्याप्त संख्या में थे लेकिन वे हस्तक्षेप नहीं कर रहे थे। सूचना सीओ सिटी ,  एसडीएम सदर , थानाध्यक्ष लाइन बाजार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और उन्हे समझाने का प्रयास किया।  घंटे भर तक लगे इस जाम से इलाहाबाद जौनपुर आजमगढ़ को जाने वाली वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा यात्री चिल चिलाती धूप में प्यास से तड़पते रहे। प्रदर्शन मंे जिलेभर के हजारों की संख्या में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने स्त्री व पुरूषों में तीब्र आक्रोश दिखाई दे रहा था। चक्का जाम करने के बाद जिला मुख्यालय की आगे बढ़े और अधिकारी को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा।

Related

news 1527052591158865961

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item