महिला ने आग लगाकर दी जान, पुत्र की भी मौत

  जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली अन्तर्गत थानागद्दी चैकी क्षेत्र के सोहनी गांव के बरबसपुर पुरुवा में गृह कलह से आजिज आ कर एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर अपनी जान दे दी साथ ही   पुत्र और पुत्री को भी जलाने का प्रयास किया । पुत्र बुरी तरह से झुलस गया उसकी मौत हो गई और पुत्री सुरक्षित है। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला की लाश का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि शुक्रवार कोे सोहनी गांव के बरबसपुर पुरवा निवासी 25 वर्षीया  रेखा देवी पत्नी कमलेश ने  अपने शरीर पर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने अपने पाँच वर्षीय बेटी आँचल और एक वर्षीय बेटे अमित के ऊपर भी मिट्टी डाल, घर मे रखा सारा कपड़ा और बिस्तर अपने ऊपर रख लिया और दरवाजा अंदर से बंद करके आग लगा लिया। बेटी माँ को जलता देख वहा से भाग गई और बाहर जाकर जोर जोर से चिल्लाने लगी पर एक वर्षीय बेटा बुरी तरह झुलस गया। रेखा की पुत्री के चिल्लाने पर अगल बगल के लोग मौके पर पहुच कर आग को पानी डाल कर बुझाये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचे थानागद्दी चैकी प्रभारी राजेश गिरी ने 108 नंबर पर फोन करके जले बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भिजवाया और लाश का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक विवाहिता का मायका मध्य प्रदेश के रीवा जिले में है। परिजनों को अभी तक सूचना नही दी गई है। पति गुजरात के सूरत में एक प्राइवेट नौकरी करता है और अपनी बहन की शादी में मई के महीने में घर आया था।

Related

news 6809437762393793843

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item