दो एटीएम फ्राड को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर।  जिले की सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने एटीएम से फ्राड कर रूपया निकालने वाले दो बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से एक दर्जन एटीएम बरामद करने में सफलता पायी है। सरायख्वाजा थाने के उपनिरीक्षक श्री प्रकाश राय व सुरेन्द्र कुमार दुबे, कास्टेबल छोटेलाल राय, चन्द प्रकाश सिंह, उदयकुमार दुबे ने भारतीय स्टेट बैक के सरायख्वाजा एटीएम से मुकेश पुत्र राम किशोर हरिजन निवासी बहादुरपुर थाना खेतासराय तथा इन्द्रसेन भारती पुत्र इन्द्रजीत निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा को पकड़ा तो उनके पास से 12 एटीएम, एक तमंन्चा, एक बाइक, तीन किलो गांजा तथा 4920 रूपये बरामद किये । पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों ने कई बार एटीएम से दूसरों के हजारों रूपये निकाले है। उनके विरूद्ध मड़ियाहूं में एटीएम फ्राड में मुकदमा भी दर्ज है।

Related

news 8550732542249073912

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item