कुशल लेखक थे दीन दयाल उपाध्याय : रमेश यादव
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_950.html
जौनपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा
विकासखण्ड सोंधी मे पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य
में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के तीसरे दिन समापन अवसर
पर उप जिलाधिकारी जयनरायन सचान ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए पं0 दीन
दयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला तथा लोगों से अपील किया कि तीन
दिनों में इस प्रदर्शनी में जो भी सरकारी योजनाओं के बारे में जाना है उसे
गांव में जाकर चर्चा करें और लोगों को उसके लाभ के बारे में बतायें। खण्ड
विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने कहा कि समाज की अन्तिम पावदान के व्यक्ति का
विकास जिस दिन पूरा होगा पं0 दीन दयाल उपाध्याय के सपना पूर्ण होगा।
उन्होंने भी विकास/कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का
आह्वान किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के तकनीकी सहायक डा0 रमेश चन्द्र यादव
ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय सिर्फ एक नेता नही बल्कि समाजसेवी के
साथ-साथ एक कुशल लेखक भी थे। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में किसान
खेतों में डाई, युरिया का उपयोग कर रहे है। जिससे उपज तो अच्छी हो रही है
लेकिन हमारा खाद्यान्न दूषित हो गया है। जिसमें जरूरी पोषक तत्वों की कमी
हो गयी है जिसके कारण अनेको प्रकार के रोग से मानव समाज ग्रसित हो रहा है।
उन्होंने जैविक खादों का उपयोग करने एवं पर्यावरण को ठीक-ठाक रखने के लिए
वृक्षारोपण करने पर बल दिया। प्रभारी बाल विकास अधिकारी ऊषा देवी ने बताया
कि समेकित बाल विकास योजना के तहत बच्चों का कुपोषण दूर करना,उनका टीकाकरण
करना,ग्रोथ चार्ट भरना, बच्चों के जन्म-मृत्यु में कमीं लाना, बच्चों का
सर्वांगीण करना, वजन सुधार, टीकाकरण आदि सेवाये दी जा रही है। राष्ट्रीय
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डा0 जीनत ने बताया कि गांव-गांव जाकर बच्चों का
स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि
स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों को लाकर स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क करा लें
ताकि कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से बचा जा सके। दिनेश कुमार सिंह ने बीडीएफ
के बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा उन्होंने कहा कि जो गांव ओडीएफ
हुआ है उस परिवार के लोगो को शौंचालय बनवाने के लिए सरकार की तरफ से 12
हजार रूपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया
कि खले में शौंच न करें ताकि विभिन्न प्रकार की बीमारी न फैले। उन्होंने
कहा कि जो लोग शौंचालय बनवाये है वे संकल्प लें कि औरों को भी शौंचालय
बनवाने के लिए प्रेरित करें। प्रदर्शनी में बरसात के बावजूद भारी संख्या
में ग्रामींण जनता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टालों पर
जाकर सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी हासिल किया। प्रर्दशनी में
मां वैष्णो जनसेवा स्वयं सहायता समूह, कल्याण विभाग, गन्ना विकास विभाग,
स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना विभाग
सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की जन कल्या

