शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करता हैः डा0 हरेन्द्र सिंह

जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के चकताली प्राथमिक विद्यालय में आज जफराबाद के विधायक डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चो को ड्रेस, किताब वितरण करने के बाद बृक्षारोपण किया। इस मौके पर सभा को सम्बोधित  करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डा0 हरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज के लिए सर्वोपरि रहा है। शिक्षक इंसान को एक योग्य नागरिक बनाकर राष्ट्र की सेवा करता है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार प्राथमिक विद्यालय के बच्चो का यूनिफार्म का रंग चेंज किया किताबे समय से वितरित करायी। और आने समय में सभी बच्चो को जूता मोजा और स्वेटर देने पर विचार कर रही है।
इस मौके पर उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षको से शिक्षण कार्य के अलावा कोई कार्य नही लेना चाहिए। शासन प्रशासन द्वारा अन्य कार्यो में टीचरो को लगाये जाने के कारण शिक्षा का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है।
इस मौके पर सिरकोनी ब्लाक के एबीएसए राजेश गुप्ता ,एबीआरसी रूद्रसेन सिंह, माद्योपट्टी न्याय पंचायत के एपीआरसी सिनिध्द सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया।
सभी अतिथियो का स्वागत स्कूल की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने किया।
स्कूल की छात्राओ ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद कक्षा चार और पांच की छात्राओ ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्य प्रस्तुत करके मौके पर मौजूद लोगो का मनमोह लिया।
कार्यक्रम मंे वीरेन्द्र सिंह, लालसाहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, केशव सिंह ,संजीव सिंह ,प्रवीण कुमार सिंह ,सरिता चौहान, रोली अस्थाना, प्रतिभा सिंह, गीता देवी, अनिल यादव, ग्राम प्रधान बासुदेव यादव, रीता देवी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related

news 3086888929938448830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item