गणपति के जयकारे से गूंजायमान पण्डाल
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_127.html
जौनपुर। जिले के कस्बाई क्षेत्रों में भी गणपति पूजन की धूम मची हुई है। मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, जफराबाद, केराकत आदि कस्बों में पूजा पण्डालों में स्थापित गणेश पूजन किया जा रहा है और वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है लेकिन बिजली कटौती से समितिओें को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर कस्बा जफराबाद के नासही मोहल्लें में बाल रामलीला स्थल के पास श्री गणपति बप्पा मोरया समिति के द्वारा स्थापित श्री गणेश पूजा पण्डाल में भक्तों के द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से जफराबाद क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। श्रद्धालु श्रीगणेश का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष विनय प्रसाद गुप्त ने बताया कि स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जायेगा। विनय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त गणेश पूजन हेतु गणपति बप्पा मोर्या के नाम से समिति का गठन किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से विमल कुमार निगम उर्फ सोनू को उपाध्यक्ष, विनय निगम उर्फ मोनू को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश गुप्ता, चन्द्रशेखर सरोज, संजीव निगम, दीनानाथ निगम, अनिल निगम मुन्ना, अशोक कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता, अनिल गुप्ता, रवि शर्मा, विकास निगम, नीरज निगम, छोटेलाल जायसवाल, विनोद ताड़माली व राजू गुप्ता, को सदस्य नामित किया गया है। उक्त पूजन पण्डाल में रात में छोटे-छोटे बच्चियों द्वारा धार्मिक फिल्मी गीतों पर मनोहारी डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। पण्डाल में उपस्थित भक्तों ने नकद पुरस्कार प्रदान कर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रहे बच्चियों का उत्साहवर्धन किया। केराकत तहसील प्रांगण मे बड़े हर्ष उल्लास सेे श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। बच्चों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य कर लोगों का मनमोह लिया। कर्यक्रम को सकुशल सम्मपन्न करानें में शिव सेना के कार्यकर्ता डटें रहें। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चैबे, बिधान सभा अध्यक्ष नितिन सोनकर उर्फ राजू भ्,जिला अध्यक्ष अरुण दुबे, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मौर्या,संतोष शर्मा, अरुण कन्नौजिया ,अनिल सिंह मीना शाहू ,राजू शाहू आदि मौजूद रहे।

