अगस्त क्रांन्ति दिवस पर सपा ने बोला भाजपा पर हमला

मिर्जापुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने बुद्धवार को सीटी क्लब मैदान में 9 अगस्त क्रान्ति दिवस को देश बचाओं- देश बनाओं के रुप में मनाया और केन्द्र व प्रदेश सरकार की पोल भी खोली। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देश की आजादी, लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्षता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के नौजवानों को क्रांन्ति दिवस के इतिहास 1942 के आंदोलन में समाजवादियों के योगदान को बताने के साथ-साथ मोदी की तनाशाही एवं योगी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाना है। मोदी और योगी लोकतंत्र के दुश्मन हैं। मोदी सीबीआई के बल पर विपक्ष को समाप्त करना चाहते हैं। योगी सरकार बिजली, सड़क, खाद सहित हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। गुंडा राज, भ्रष्टाचार का नारा देने वाली सरकार में गुंडे और नौकरशाही बेलगाम हो गयी है। इन पर सरकार का कोई अंकुश नही रह गया है।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि मोदी हिटलर की तरह तानाशाह हो गये हैं। विरोधी दलों को कमजोर करने के लिए सीबीआई का सहारा ले रहे हैं। उन्होने कहा कि मोदी और योगी विपक्ष की आवाज को सदन में दबा रहे हैं। सीबीआई का धौंस जमाकर विपक्ष को सदन में बोलने नही दिया जा रहा है। लोकतंत्र के रक्षा के लिए सपा हर संभव लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व मंत्री कैलाश चैरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। योगी सरकार केवल अखिलेश सरकार के योजनाओं का नाम बदल रही है या उनके विकास कार्येा को ठप कर रही है। 108 एवं 102 नम्बर की गरीबों के लिए एम्बुलेंस सेवा ठप कर दी गयी है। डायल- 100 पुलिस वाहन वसूली का माध्यम बन गये हैं।
पूर्व राज्यमंत्री मुन्नी यादव ने योगी सरकार के काम काज पर सवाल उठाये। यही नहीं केन्द्र सरकार के कामकाज का भी सच लोगो को बताया।
प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम पुनः सरकार बनायेंगे। प्रदेश की जनता चार महीने मंे ही योगी सरकार की थू-थू कर रही है।
पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मोदी और योगी दोनों घातक हैं। मोदी के चलते आज पड़ोसी देश हमारे दुश्मन बनें हैं और योगी प्रदेश में हिंदू-मुसलमान को बांटने में लगे हैं।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुरेन्द्र सिह पटेल ने कहा कि आज जरुरत है कि सभी धर्म निरपेक्ष ताकतें इस देश की लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होने मोदी व योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार से जनता ऊब चुकी है।
सभा को भाईलाल कोल, सुनिल कुमार सिंह पटेल, लल्लू षुक्ला, अभय यादव, नसीम कुरैषी, पंकज उपाध्याय, लालता बियार, राजू चैबे, विषाल यादव, लक्ष्मण ऊमर, सलीम बादषाह आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में ष्याम अचल यादव, आकाष यादव, विजय बाबू मिश्रा, इन्द्रजीत पाण्डेय, मो0 जामिन, कृपाषंकर यादव, सिद्धनाथ यादव, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, प्रभात पटेल, तुफानी यादव, अभिशेक दूबे, राजू यादव, षेरू, दिनेष, गुड्डु यादव, अनिल प्रधान, आदर्ष यादव, षैलेश पटेल, जुम्मन खाँ, अंकित दूबे, रामप्यारे गोड़, विजय षंकर प्रजापति, राकेष यादव, षिवगणेष, घनष्याम साहू, राजकमल कसेरा, नूर बानों, मनोरमा मिश्रा, विमलावती विष्वकर्मा, गुड़िया, रामसुधार कुषवाहा, अभिशेक यादव आदि मौजूद थे। इसी क्रम में केबी कालेज के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में नौजवानों ने जूलुस निकालकर कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचे थे। वहीं यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष जाहिद अख्तर अपने समर्थको संग ढोल ताशा के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related

news 3451226548101622034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item