आदि गंगा गोमती की हुई आरती

जौनपुर। मां पार्वती फाउण्डेशन जोगियापुर जौनपुर (सदस्य नंदी) के द्वारा आयोजित दैनिक आदि गंगा मां गोमती आरती के एक सौ ग्यारह दिवस पूर्ण होने पर शिव गोपाल घाट जोगियापुर पर यज्ञ-हवन व गोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
हवन में सैकड़ों महिला-पुरूष शामिल हुए जिसमें 11 महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर यज्ञ व आरती को सम्पन्न कराया। विद्वान ब्राम्हणों के मंत्रोच्चार से पूरा घाट गुंजायमान हो गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मां शारदा शक्तिपीठ के प्रधान न्यासी महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि मैं मां पार्वती फाउण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह को साधुवाद देता हूं कि आपके माता गोमती की स्तुति के लिए दैनिक आरती की व्यवस्था देकर हिन्दू संस्कृति को जीवन्त बनाने का भगीरथ प्रयास किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरविन्द सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है। जल की शुद्धता व उसकी सम्पन्नता के लिए गोमती आरती की महिमा अति आवश्यक है। जल के बिना सृष्टि सम्भव नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष  आशीष गुप्ता ने कहा कि सौभाग्य से नगर के विधायक नगर विकास मंत्री हैं और तीनों पुल के बीच दोनों तरफ पक्का घाट और मास्क लाइट लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही प्रस्ताव पास होकर कार्य शुरू हो जायेगा।
अंत में संस्था की अध्यक्ष नीतू सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और सभी को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र जायसवाल, डा. शंकर प्रताप सिंह, डा. राजीव त्रिपाठी, अनवारूल हक गुड्डू, माधुरी गुप्ता, मेनका सिंह, उषा जायसवाल, सुषमा सिंह, रश्मि सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, रजनीश सिंह, प्रियंका सिंह, अंजली त्रिपाठी, गुड़िया निषाद, विन्नी सिंह, विष्णुदेव सिंह, अमित श्रीवास्तव, अनीता निषाद, सुनीता निषाद, सुग्गी निषाद आदि उपस्थित रहीं।

Related

news 2036584390408858497

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item