बेख़ौफ़ बदमाशों ने डॉक्टर को गोलियों से उड़ाया

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार प्राइवेट डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। मृत डॉक्टर अहरौला थाना क्षेत्र के चंदनी चौक में प्राइवेट क्लीनिक था।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत खैराबादपुर निवासी 27 वर्षीय अरविंद उर्फ गुड्डू पुत्र अशोक प्राइवेट चिकित्सक था। वह अहरौला थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर अपना क्लीनिक चलाता था। अपने क्लीनिक पर ही वह रहता भी था। प्रत्येक सोमवार को वह अपने घर जाता था और वहां पर भी मरीज देखता था। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह अपनी स्कूटी से मोहम्मदाबाद के लिए निकला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास पहुंचा था। तभी एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर अरविन्द को रोक लिए। अरविन्द अभी कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर बैठे एक बदमाश ने असलहा निकाला और लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। दो गोली डॉक्टर के सीने में लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया।
इसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। एसपी अजय साहनी, एसपी ग्रामीण नागेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। घटना के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Related

news 7278253227950389079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item