जी.एस.टी. पर सेमिनार आयोजित
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_929.html
जौनपुर।
व्यापार मण्डल कल्याण समिति द्वारा व्यापारियों की सुविधा हेतु मोहल्ला
सिपाह स्थित काशी ग्रामीण बैेंक के बगल में स्थित कैम्प कार्यालय पर
जी.एस.टी. कानून के विशेषज्ञ मुख्य अतिथि चाटर्ड एकाउण्टेन्ट मीसम अली
द्वारा आयोजित किया गया जिसमें व्यापारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को
उपरोक्त कानून की बारीकियां बतायी गयी। सी.ए. महोदय द्वारा समिति की ओर
आयोजित इस सेमिनार में व्यापारियों को सचेत किया गया कि जी.एस.टी. कानून
व्यापारियों के हित में है। बशर्ते कि व्यापारियों को स्वयं जी.एस.टी.
पोर्टल के बारे में पूरा ज्ञान रखना होगा। समय सीमा के अन्दर जी.एस.टी.
एन.1, जी.एस.टी. एन.2, जी.एस.टी. एन.3 को अपने फर्म द्वारा विभाग को भेजना
पड़ेगा। मुख्य बात यह बतायी गयी कि दस हजार से ज्यादा का भुगतान चेक द्वारा
ही किया जाना चाहिए अन्यथा इनकम टैक्स कानून का उलंघन होगा। इस बात पर भी
विशेष चर्चा हुई कि व्यापारियों द्वारा ग्राहक से आधार कार्ड मांगा जाता
है। सी.ए. महोदय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है।
अन्त
में व्यापार मण्डल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा सी.ए. साहब का आभार
व्यक्त किया गया और विश्वास दिलाया गया कि व्यापारी समाज द्वारा जी.एस.टी.
कानून का पालन किया जायेगा। आगे भी ऐसा सेमिनार आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोरंजन गुप्ता, विकास गुप्ता, सद्दाम हुसैन,
अभिषेक बैंकर, नूरूद्दीन शेख, आशीष जायसवाल, साबिर अजीम, अभय चौरसिया,
फिरोज खान सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। काफी संख्या में लोगों ने
जी.एस.टी. पर जानकारी प्राप्त किया।