दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ प्रधानो ने खोला मोर्चा

जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के आधा दर्जन प्रधानो ने आज जिलाधिकारी से मिलकर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को हटाने की मांग किया है। प्रधानो का आरोप है कि ये दोनो सिक्रेट्री द्वारा काम नही करने के कारण से गांव का विकास कार्य ठप्प हो गया है। साथ में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी नही बन पा रहा है जिसके कारण जनता को भारी परेशानियां हो रही है। प्रधानो का यह भी आरोप है कि दोनो ग्राम पंचायत अधिकारी अपने आप को विधायक का रिश्तेदार बताते हुए हम लोग पर धौस भी जमा रहे है।
करंजाकला ब्लाक के दुघौड़ा गांव के प्रधान महेन्द्र प्रसाद, किशुनपुर गांव के प्रधान अजय, पचेवरा ओमप्रकाश, परापट्टी की सुनीता देवी ,कुकुहां की शांति देवी, चौकी धरसण्ड की प्रधान प्रीति बाला, आरा ग्राम प्रधान गायत्री पाठक ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगायी है कि ग्राम पंचायत अधिकारी देवेन्द कुमार और फूलचंद्र कनौजिया की हम लोगो की ग्राम पंचायत क्षेत्रो में तैनाती की गयी है। ये लोग बक्शा ब्लाक से तबादला होकर आये है। तैनाती के बाद से ये लोग क्षेत्र में नही आ रहे है जिसके कारण गांव में विकास कार्य पूरी तरह से बाद्यित हो गया है। दर्जनो हैण्ड पम्प खराब है उसकी मरम्मत नही हो पा रही है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है। जब हम लोग कार्य करने को कहते है तो दोनो लोग अपने आप को विधायक का रिश्तेदार होने का धौस जमाते है। सभी प्रधानो ने चेतावनी दिया है कि यदि दोनो पंचायत अधिकारियो को हटाया नही गया तो हम लोग धरना प्रर्दशन को बाध्य होगे।

Related

news 7406164992301213689

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item