150 व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया गया
https://www.shirazehind.com/2017/08/150.html
जौनपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे व्यापार मण्डल कल्याण
समिति जौनपुर द्वारा सुक्खीपुर स्थित रायल गार्डेन जो समिति के उपाध्यक्ष
का कैम्प कार्यालय पर फुटकर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस वितरण
कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जावेद अजीम अध्यक्ष व्यापार
मण्डल कल्याण समिति द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डा. वेद प्रकाश मिश्र
द्वारा व्यापारियों को लाइसेंस वितरण किया गया। 150 व्यापारियों को लाइसेंस
वितरित किया गया। कुछ व्यापारियों का तकनीकी आधार पर अभी लाइसेंस बनना
बाकी है जो कि विभाग द्वारा जल्द बनाकर वितरण किया जायेगा। मुख्य अतिथि ने
खाद्य व्यापारियों को अपने उद्बोधन में बताया कि सभी खाद्य व्यापारी
व्यापार करने हेतु अवश्य विभाग से लाइसेंस लेकर ही व्यापार करें अन्यथा फूड
सेफ्टी एक्ट में जुर्माने का प्रावधान है। जो कि 5 लाख रूपये तक का हो
सकता है। खाद्य व्यापारी अपने व्यापार स्थल को साफ-सुथरा रखें। किसी समस्या
हेतु समिति या सीधे विभाग से सम्पर्क करें।
अध्यक्ष
जावेद अजीम ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापार मण्डल कल्याण समिति
व्यापारियों के हितार्थ कार्य करती रहेगी। इस तरह का लाइसेंस कैम्प आगे भी
लगता रहेगा।
उपाध्यक्ष
सद्दाम हुसैन ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों की समस्या को
निरंतर कैम्प लगातार हल करना चाहिए ताकि कमजोर वर्ग के फुटकर व्यापारी
विभाग का अनावश्यक चक्कर लगाकर परेशान न हों।
मंत्री
अभय चौरसिया ने भी व्यापारियों की समस्या को अभिहीत अधिकारी के समक्ष
मजबूती से रखा। व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण साहेब लाल साहू, विकास
गुप्ता, नूरूद्दीन शेख, साबिर अजीम, फिरोज खान, विशाल चौरसिया, साहू सौरभ,
पीलू साहू सुबह 10 बजे से लाइसेंस वितरण कार्य में लगे रहे। इन सभी का
विशेष योगदान रहा। व्यापार मण्उल द्वारा फोर कलर की खूबसूरत फाइल में रखकर
लाइसेंस वितरण कराया। काफी संख्या में व्यापारियों ने सदस्यता भी ग्रहण
किया।
कार्यक्रम संयोजक उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर द्वारा सभी व्यापारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

