केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार युक्त शिक्षा भी देने के लिये गुरूजन प्रतिबद्ध हों
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_227.html
जौनपुर।
जनपद के सिकरारा क्षेत्र के जनता इण्टर कालेज दुदौली के प्रबंधक अजीत
मिश्र ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार युक्त
शिक्षा भी देने के लिये गुरूजन प्रतिबद्ध हों तभी हम देश में आदर्श नागरिक
की पौधशाला तैयार करने में सफल होंगे। उक्त बातें श्री मिश्र ने सोमवार को
विद्यालय परिसर में आयोजित ड्रेस वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
प्रधानाचार्य डा. विपिन सिंह ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम बच्चों के
अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का सफल प्रयास करें। साथ ही उनका
विश्वास जीतें। एसएमसी के अध्यक्ष कैलाशनाथ यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि
बच्चे विद्यालयीय शिक्षा पूरी करके देश सेवा के बेहतर विकल्प साबित होंगे।
इस दौरान कुल 160 बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र
पंचायत सदस्य लाल बहादुर पाल, राम अनुज, रमेश चन्द्र, अमरजीत यादव, आनन्द
मिश्र उपस्थित रहे।

