संस्कार भारती की कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_618.html
जौनपुर।
संस्कार भारती शाहगंज द्वारा श्री कृष्ण राधा रूप सज्जा व पुरस्कार वितरण
समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान लल्ला, कृष्ण व राधा वर्ग में क्रमशः पाखी,
दिव्यांशी, स्मृति प्रथम, धरा, दिव्यांश, वंशिका द्वितीय, मिस्टी, अनिष्का,
श्रीवस्वी तृतीय स्थान पाये। इसी तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकी
प्रतियोगिता में विनय पुराना चौक प्रथम, शुभम नोहट्टा द्वितीय, सत्यम
कलेक्टरगंज तृतीय, रोहन पाल्थी चतुर्थ, विशाल पुरानी बाजार पंचम तथा
शोभायात्रा में क्रेजी बाय पीएनबी चौक प्रथम, नवनीत पक्का पोखरा द्वितीय,
आर्यन रब चौक तृतीय, शुभम नोहट्टा चतुर्थ व सौरभ मेन रोड पंचम आये।
कार्यक्रम का संचालन प्रायोजक श्रीश मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर
प्रधानाचार्य विजय शंकर, ज्ञानेश, प्रदीप, मनोज, संतोष, सुनील जायसवाल,
श्रवण, अजेन्द्र, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ, विजय त्यागी उपस्थित रहे।
अन्त में संस्थाध्यक्ष हनुमान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

