लेखपाल व कानून गो अपने सभी चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा दें
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_146.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ
जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। पत्रक
के माध्यम से श्री उपाध्याय ने कहा कि सभी लेखपाल व कानून गो अपने सभी
चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा दें। एक माह में किये गये कार्यों व सत्यापन का
ब्यौरा दें। एक माह में सम्पूर्ण व्यय का ब्यौरा दें। मासिक रूप से सरकारी
आय-व्यय अमल किये गये कार्यों का ब्यौरा दें। पत्रक सौंपने के दौरान श्री
उपाध्याय के साथ जिलाध्यक्ष दिनेश, अभिषेक विश्वकर्मा, आदर्श राय, अभिषेक
तिवारी, आकाश सिंह, दिग्विजय सिंह, दीपक मिश्रा, राहुल सिंह, प्रशांत सिंह,
अजय, शुभम सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

