महीनों से नहीं बनवाया जा रहा विद्यालय में भोजन
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_833.html
जौनपुर।
सिरकोनी विकास क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय
में कई महीनों से मिड-डे-मिल योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले भोजन को
नहीं बनवाया जा रहा है जिससे यहां पढ़ाई करने वाले बच्चे सहित उनके
अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की जानकारी होने पर जब
विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान
भोजन नहीं बनवा रहे हैं। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गयी
है। इस बाबत जब एबीएसए सिरकोनी राजेश गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने
बताया कि ग्राम प्रधान भोजन नहीं बनवा रहे हैं लेकिन इस सम्बन्ध में सभी
प्रकार की कागजी कार्यवाही करके विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र यहां पर भोजन बनवाया जायेगा।

