नवगीत के प्रणेता की स्मृति में कवि सम्मेलन आयोजित

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में नवगीत के प्रणेता डा. शम्भूनाथ सिंह की पावन स्मृति में जन्मशती पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां गीत, गजल, हास्य व्यंग के ठहाकों से श्रोताओं ने भरपूर आनन्द उठाया। इसके पहे कार्यक्रम का शुभारम्भ रामजीत मिश्र द्वारा डा. शम्भूनाथ के गीतों से हुआ। तत्पश्चात् प्रख्यात शायर आकिल जौनपुरी, अनिल उपाध्याय, अंसार जौनपुरी, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, अहमद निसार, सभाजीत द्विवेदी, डा. पीसी विश्वकर्मा, जनार्दन अस्थाना, हिमांशु उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्र ने अपनी प्रस्तुति दी तो कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रख्यात नवगीतकार व अपर आयुक्त वाराणसी मण्डल ओम धीरज ने अपनी गीतों से लोगों को झकझोर दिया। अन्त में डा. शम्भूनाथ के पुत्र राजीव सिंह ने सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर नन्द किशोर सिंह, सुशील दुबे, हिमांशु उपाध्याय, अनिल सिंह, दिव्यांशु उपाध्याय, रघुनाथ द्विवेदी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8978338462200330784

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item