मानव व मानवता को बचाने के लिये गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। जेएनएफ सोसायटी (नानक ग्रुप) द्वारा आयोजित जनजागरूकता अभियान के तहत पूरी श्रृष्टि, मानव व मानवता को बचाने के लिये एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य विषय- जल है तो कल है, पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान, पेड़-पौधे न करें नष्ट, नहीं तो सांसें लेने मे होगा कष्ट, चरित्र निर्माण यानी देश का निर्माण, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई नहीं इन्सान बने, बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सब पढे़ सब बढे़ चलो स्कूल चले, जनसेवा के बिन राजनीति नही हो सकती, बीमारी उन्मूलन, मानवता की सुरक्षा हेतु अलगाव की राजनीति न करें सहित अन्य रहें जिस पर वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही बिन्दुओं को अपना समर्थन देते हुये संकल्प भी लिया। इसी क्रम में शिक्षक डा. अरूण सिंह, अजय पाण्डेय तहसीलदार मड़ियाहूं, डा. शम्स अब्बास, समाजसेविका डा. चित्रलेखा सिंह, विजय सिंह बागी, समाजसेवी शशांक सिंह रानू, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, सिमरजीत कौर, कवलजीत कौर, सरदार मनमोहन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, मोती लाल यादव, मनीषदेव, प्रदीप सिंह, रोशी सोनकर, आनन्द अग्रहरि, हनीफ, एकराम सौदागर, मुन्ना राजा, जफर, सुभाष, मोहन, देवेश श्रीवास्तव, रिन्कू, लाठू प्रधान, पप्पू, मुकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान गायक कलाकार मृत्युंजय सिंह, पंकज सिन्हा व शैली गगन ने गीतों के माध्यम से प्रकृति को बचाने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र राज ने किया। अन्त में सरदार तरनजीत सिंह ने सभी आगंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 1245826239243381315

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item