खून देकर मरीजों की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : रीता बहुगुणा
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_345.html
जौनपुर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी
वर्ष के उपलक्ष्य में आज स्व0 उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश के
परिवार कल्याण मंत्री , प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी बतौर मुख्य
अतिथि सम्मिलित हुई। मंत्री द्वारा विधिवत फीता काटकर
उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी एवं मंचस्थ
अतिथियों द्वारा ब्लडग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन किया। इस मौके पर रीता बहुगुणा ने कहा कि अपने कर्मठता,
जनसेवा के लिए समाज में राष्ट्र को करोड़ों लोगों को मार्ग दर्शन देने का
कार्य पं0 दीन दयाल उपाध्याय ने किया है। समाज में सेवा का भाव जागरूक किया
है। नौ अगस्त 1942 के आन्दोलन को देश की आम जनता ने अपने हाथों में
अंग्रेजो भारत छोड़ों का नारा दिया। कुबार्नियों का इतिहास में
स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज सबसे बड़ा दान
रक्तदान करके किया है। इससे किसी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है।
रक्तदान डायरेक्ट्री बनने से लोगों को जिला अस्पताल से सहजता से ग्रुप के
लोगों को रक्तदान के लिए बुलाया जा सकता है। हमारे शरीर में कई बोतल खून
रहता है। एक बोतल खून सभी को दान करना चाहिए। सभी कार्यों में जनता की
अपेक्षा रहती है कि नेता भी आगे रहें। भारतीय जनता पार्टी ने रक्तदान शिविर
का आयोजन कर नेक कार्य किया है। उ0प्र0 में मरीजों के लिए 50 प्रतिशत ही
ब्लड अस्पतालों में उपलब्ध है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब एवं दिल्ली में
आवश्यकता से अधिक ब्लड उपलब्ध है। प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है सभी को
रक्तदान करना चाहिए। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में
कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने कई अस्पतालों में अपना
रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष एक करोड़ बीस लाख
यूनिट ब्लड मरीजों के लिए चाहिए। हम भारत के संतान है हमें पं0 दीन दयाल
उपाध्याय से प्रेरणा लेकर हम सभी को रक्तदान करना चाहिए।
![]() |
| रक्तदान करती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिध्दार्थ |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जफराबाद विधायक डा0 हरेन्द्र प्रसाद
सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर रक्तदान
शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले एवं मुख्य अतिथि
सहित सभी मंचस्थ एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार
व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर
कार्यक्रम संयोजक रामसिंह मौर्य, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप
तिवारी,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ, सुशील सेठ, कोषाध्यक्ष
पीयूष गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभय राय,धर्मराज, किान श्रीवास्तव, जान्हवी
श्रीवास्तव, सीएमओ डा0 ओपी सिंह, सीएमएस डा0 केएस पाण्डेय, सर्जन
डा0ए.के.शर्मा,डा0 आर.के.सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी,
कोतवाल शशिभूषण राय आदि उपस्थित रहे।

