भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया नमन
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_535.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सोमवार को नगर के सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय तथा सांसद केपीसिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुई। यह यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क से निकलकर कोतवाली,चहारसू,ओलन्दगंज, जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्तम्भ पर अमर शहीदों के नमन के साथ समाप्त हुई। जहाँ पर जिलाध्यक्ष, सांसद,जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ताओ ने शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि आज जिस आजादी के वातावरण में जी रहे है उस आजादी के लिए मां भारती के वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था और हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उन वीर शहीदों के दिखाये गए पथ पर चलकर सुदृढ़ समाज की स्थापना करे। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह,बांकेलाल सोनकर,रामसिंह मौर्य,संदीप तिवार ,धर्मपाल कनौजिया,राजेश श्रीवास्तव बच्चा,मनोज दुबे, अभय राय, सुशील मिश्रा,शशि मौर्य,नीरज सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रोहन सिंह,विकास शर्मा,आशीष गुप्ता,दिव्यांशु सिंह,भूपेंद्र सिंह,परविंदर चौहान,जान्हवी श्रीवास्तव,नंदलाल यादव, अंजना श्रीवास्तव, रेनु श्रीवास्तव, कृष्ण कांत साहू,विनय सिंह,सुधांशू सिंह,श्रीकांत सोलंकी,अंकुश उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

