असलहे से चली गोली की बात रही अफवाह, पुलिस भी इनकार कर रही
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_898.html
जौनपुर।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में बीते रविवार को अवैध असलहे
से गोली चलने व दो युवक घायल होने की बात अफवाह रही। किसी अराजक तत्व ने
अफवाह उड़ायी थी। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने इनकार किया है। मालूम हो कि
उक्त गांव में अफवाह फैलायी गयी 3 युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गये
थे। जेब में रखे असलहे से असंतुलनवश गोली चल गयी थ्ीा। इसके चलते दो युवक
गोली लगने से घायल हो गये थे। बताया गया कि दोनों घायल हो गये थे। लोग घायल
युवकों को आनन-फानन में निजी वाहन से लाकर जिले के एक निजी चिकित्सालय में
उपचार हेतु भर्ती कराये थे। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर तरह-तरह की
चर्चाएं थीं लेकिन सोमवार को जांच-पड़ताल की गयी कि तो पता चला कि मोकलपुर
में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई और न ही कोई ऐसा युवक घायल हुआ है। महज
शरारती तत्वों द्वारा प्रायोजित योजना के तहत अफवाह फैलायी गयी है। गंाव
वालों ने ऐसी घटना से इनकार किया है। उधर पुलिस ने भी ऐसी घटना से इनकार
किया है।
