राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा 24 को
https://www.shirazehind.com/2017/09/24_21.html
जौनपुर।
जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि सचिव लोक सेवा आयोग उत्तर
प्रदेश इलाहाबाद द्वारा प्राप्त सूचनानुसार सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ
सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2017 का आयोजन जनपद में 24 सितम्बर दिन रविवार
को दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र पूर्वान्ह प्रातः 09.30 से 11.30 बजे तक
व द्वितीय सत्र अपरान्ह 2.30 से 4.30 बजे तक जनपद के 37 परीक्षा केन्द्रों
पर चलेगा। लोक सेवा आयोग के निर्देषानुसार परीक्षा केन्द्रों पर तैनात 10
सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा से सम्बन्धित प्रष्न पत्रों के गोपनीय सील्ड
पैकेट को कोषागार के डबल लाक से प्रथम सत्र के प्रष्न पत्र प्रातः 6 बजे
एवं द्वितीय सत्र के प्रष्न पत्र दोपहर 12 बजे प्राप्त करके परीक्षा
प्रारम्भ होने से दो घण्टा पूर्व सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक को
प्राप्त कराना है। इसके अतिरिक्त इन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर
सुचितापूर्ण, सुचारू रूप एवं शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का
भी उत्तरदायित्व दिया गया है। आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर
एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट
अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक
केन्द्र पर मौजूद रहेंगे तथा प्रष्न पत्रों के गोपनीय पैकेट्स अपनी देख-रेख
में खुलवायेंगे एवं ओपनिंग सर्टिफिकेट पर अपने हस्ताक्षर करेंगे तथा
परीक्षा के दौरान केन्द्र पर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में अपना
सहयोग प्रदान करेंगे। परीक्षा समाप्ति के पष्चात प्रयुक्त उत्तर पत्रकों के
पैकेट्स स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में सील करायेंगे तथा पैकिंग
प्रमाण-पत्र पर केन्द्र पर्यवेक्षक के साथ अपना भी हस्ताक्षर करेंगे तथा
उत्तर पत्रकों के गोपनीय पैकेट्स सम्बन्धित डाकघर में सुरक्षित पहुंचाना
सुनिष्चित करेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट के मानदेय का भुुगतान सम्बन्धित
परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक द्वारा किया जायेगा। तैनात किये गये सेक्टर
मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापक/पर्यवेक्षक सहित अन्य
परीक्षा सम्बन्धित अधिकारी 22 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार
में परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की
गयी है। परीक्षा से सम्बन्धित गोपनीय अभिलेख को डबल लाक में रखने एवं
परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों पर भेजवाने के लिये सुश्री प्रियंका
प्रियदर्षिनी उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है जिनका मोबाइल नम्बर
9454417108 है। रिजर्व ड्यूटी में लगाये गये मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी
(भ-राजस्व) के विश्राम कक्ष में स्थापित कन्ट्रोल रूम में प्रातः 8 बजे
उपस्थिति देंगे तथा परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेंगे, ताकि आवष्यकतानुसार
उनका उपयोग किया जा सके। इसके अतिरिक्त राम आसरे अपर जिलाधिकार
(भू-राजस्व) मो.नं. 9454417140 गोमती नदी के दक्षिणी भाग व इन्द्रभूषण
वर्मा नगर मजिस्ट्रेट मो.नं. 9454417107 गोमती नदी के उत्तरी भाग के जोनल
मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।

