जेब्रा के सामूहिक विवाह में सहयोग का आह्वान
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_144.html
जौनपुर।
अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जनपद इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष छोटे लाल
श्रीमाली के नखास स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। इस दौरान आगामी 10 दिसम्बर को
सामाजिक संस्था जेब्रा के सामूहिक विवाह में महासभा द्वारा सहयोग देने का
आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित
बैठक में राज माली, बबलू माली, संतोष माली, रवि माली, अमरदेव माली, शनि
माली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

