पूर्वाचंल का कुख्यात शराब माफिया शिव पूंजन सिंह का अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ ,40 लाख की शराब बरामद
https://www.shirazehind.com/2017/09/40.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर और जलालपुर थाने की पुलिस ने कल रात एक अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहिता पीकअप जीप और दो टैªक्टर बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 40 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्करो के बयान पर पांच शराब माफियाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि ये लोग पूर्वाचंल के शराब माफिया शिव पूंजन सिंह गुर्गे है। वह जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी इस काण्ड का पर्दाफास करने वाली टीम को पांच हजार रूपये इनाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक के.के. चौधरी द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व मछलीशहर के सघन नेतृत्व में बीती रात करीब 12.30 बजे चौकी प्रभारी सतहरिया अरविन्द सिंह तथा हमराही पुलिस बल द्वारा सतहरिया बाई पास तिराहे से एक पिक अप में गाजियाबाद से लाया जा रहा कुल 10 ड्रम ओ.पी. अर्थात (एथिल अल्कोहल) करीब 2000 लीटर बरामद हुआ, जिसके चालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर मिली जानकारी और निशांदेही पर पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष जलालपुर तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में आज सुबह 05.30 बजे ग्राम लोहगाजर में शिवपूजन सिंह के भट्ठे के पास अवस्थित दो मंजिला पक्के मकान में संचालित करीब 10 लाख रूपये की कीमत से तैयार अवैध जहरीली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्य चन्द्रपति को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह के द्वारा जहरीली केमिकल से अवैध तरीके से सरकारी मदिरा के शक्ल की नकली मदिरा बनाकर अवैध तरीके से धन अर्जित किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर राजस्व की गम्भीर क्षति कारित की जा रही थी। इस गिरोह के शेष अन्य पांच आरोपी भाग निकले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस तथा आबकारी की टीमें रवाना हैं। इस पूरी कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार और उनके टीम की भूमिका प्रशंसनीय रही।

गिरफ्तार
अभियुक्त-
1. मनीष
सोनी पुत्र जयप्रकाश सोनी निवासी एच ब्लाक, इन्दिरा पार्क के पास किदवईनगर थाना किदवईनगर जनपद
कानपुर नगर।
2. चन्द्रपति
केशरी पुत्र लक्ष्मीशंकर केशरी निवासी सहन्साहपुर थाना रोहनियां जनपद वाराणसी।
बरामदगी
1. कूटरचित
बिल्टी तथा मेमो आदि प्रपत्र।
2. करीब
2500 लीटर ओ.पी. (एथिल अल्कोहल)।
3. कूटरचित
रैपर अलग-अलग मार्का के 07 बण्डल।
4. कूटरचित
होलोग्राम एक बण्डल।
5. एक
ड्रम अपमिश्रित अवैध जहरीली शराब।
6. अवैध
अपमिश्रित शराब 152 पेटी ।
7. खाली
शीशी व ढक्कन लगभग 10000 प्रत्येक।
8. 200
लीटर की धारिता वाले 100 अदद ड्रम।
9. पैकिंग
करने के गत्ते करीब 400 अदद।
10. रंग
खुूशबू तथा स्वाद के लिए अलग-अलग शीशियों में केमिकल तथा पैकिंग टेप इत्यादि।
11. एक
अदद पिकअप नम्बर ।
12. दो
अदद महिन्द्रा व सोनालिका के ट्रैक्टर मय ट्राली।
कुल बरामदगी लगभग चालीस लाख रूपये मूल्य की है।
कार्यवाही-
1. थाना
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर
में सम्बन्धित गिरोह के विरूद्ध मु.अप.संख्याः 780/2017 धाराः
420,467,468,471,272,120बी आईपीसी व 60/72 आबकारी अधिनियम का पंजीकरण हुआ।
2. थाना
जलालपुर जौनपुर में सम्बन्धित गिरोह के विरूद्ध मु.अप.संख्याः 1187/2017 धाराः 420,467,468,471,482,484,272,120बी
आईपीसी व 60/72 आबकारी अधिनियम का पंजीकरण
किया गया।
गिरफ्तारी करने
वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण-
1. तहसीलदार सिंह,
थानाध्यक्ष जलालपुर,
जौनपुर।
2. के.के. मिश्र,
थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर,
जौनपुर।
3. उ.नि. अरविन्द यादव,
प्रभारी चैकी सतहरिया थाना
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।
4. उ.नि. सन्तराम यादव,
थाना जलालपुर,
जौनपुर।
5. उ.नि. इन्द्रजीत यादव,
थाना मुंगराबादशाहपुर,
जौनपुर।
6. उ.नि. संजीव सिंह,
थाना मुंगराबादशाहपुर,
जौनपुर।
7. उ.नि. राजेन्द्र सिंह,
थाना जलालपुर,
जौनपुर।
8. हे.का. त्रिवेणी सिंह व हे.का. करीमुल्ला,
थाना जलालपुर,
जौनपुर।
9. कान्स. कौशल कुमार,
राम नरेश, रामनिवास, अजय कुमार राव थाना जलालपुर,
जौनपुर।
10. कान्स. रमेश सोनकर,
सरोज कुमार, विष्णु सागर मिश्र, अनिल सिंह, आनन्द कुमार, श्रीकान्त
थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।
11. श्री दिनेश कुमार,
आबकारी निरीक्षक मय हमराह पुलिसबल।