बिजली का जर्जर तार व खंभे से किसी भी हो सकता है हादसा

मुफ्तीगंज(जौनपुर) धर्मापुर विकास खण्ड के उतरगांवा गांव में लगे 11 हजार बोल्ट का विद्युत तार व खम्भा बहुत ही जर्जर हो गया है, जिससे कभी गांव में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जर्जर विद्युत तार एवं खंभें को दुरूस्त कराने हेतु ग्राम प्रधान विद्या निषाद द्वारा माह जून 2017 में ही लिखित रूप से जिलाधिकारी जौनपुर को अवगत कराया गया था जिसके क्रम में विद्युत विभाग द्वारा अभी तक मात्र स्टीमेट तैयार कर खानापूर्ति की गयी है, जिसके कारण आज भी किसानों की जमीन फैले उक्त जर्जर विद्युत तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है। विद्युत विभाग के उक्त रवैये से लग रहा है कि विभाग के अधिकारी जर्जर तार व विद्युत खंभे से गांव में किसी बड़े हादसे का इंतेजार कर रहे है। ग्राम प्रधान ने इस समस्या सेें क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया गया परन्तु अभी तक जर्जर तार व खम्भे नही बदले गये।
पिछली सरकार के पूर्व क्षेत्रीय विधायम शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा इस गांव का चयन समग्र गांव लोहिया में कराया गया था। गांव के सकलदीप विश्वकर्मा का कहना है कि हमारे घर के सामने का खम्भा जर्जरता के कारण बहुत ही तिरछा हो गया है जो कभी भी गिर सकता है। गांव के रमाशंकर मौर्य का कहना है कि के मेरे घर के पास स्थित 11 हजार बोल्ट का तार व् खम्भा बहुत ही जर्जर अवस्था में है और किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे मेरा परिवार हमेशा सहमा रहता है। ग्राम प्रधान विद्या निषाद ने कहा कि मेरे गाव के 11 हजार बोल्ट के तार व् खम्भे जय प्रकाश राय के पम्पिंग सेट से कल्लू निषाद के घर के सामने तक बदला जाना बहुत ही जरूरी है, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सही हो सके और ग्रामीणों में विद्युत तार व खंभें को लेकर उपजे किसी बड़ी दुर्घटना की शंका से निजात मिल सके।

Related

news 5920759012135945338

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item