शिविर में 480 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
https://www.shirazehind.com/2017/09/480.html
जौनपुर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर भारत विकास परिषद व अकिंचन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में जूनियर हाईस्कूल मेजा के प्रांगण में बच्चों व अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान राजपत्ती पटेल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख एंव दन्त रोग विशेषज्ञ डा.गौरव प्रकाश मौर्य व होमियोपैथ के डा.अमरनाथ पाण्डेय ने कुल 480 बच्चों व अभिभावको का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा उपलब्ध कराया। इस मौके पर खण्ड शिक्षाधिकारी आशीष पाण्डेय ने संस्था के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा,मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। संस्था ने गांव के कोने कोने में पहुंचकर बच्चों के लिए जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया बहुत सराहनीय है। ग्राम प्रधान राजपत्ती पटेल ने अतिथियों केा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।संचालन पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल ने किया। इससे पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने बताया कि जनपद के विभिन्न गांवो, कस्बो व विद्यालयों में प्रत्येक माह ऐसे शिविरों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता रहेगा। इस मौके पर शिक्षकगण रामयश, प्रेमशंकर पटेल,मालती, साधना, रचना, दिनेश,आरती,सीमा, सतीश,संजीव,रितिक,उज्जवल,बण्टी,श्रेयश आदि ने सहयोग दिया।

