आशाओं ने गेट बन्द कर किया प्रदर्शन

जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा  मेन गेट का ताला बंद कर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। उनका आरोप है कि हमें एक ही काम के लिए सीएचसी  केराकत पर बार बार दौड़ाया जाता है  और बच्चो का लिस्ट बार बार बनवाते है जब तक कि सौ बच्चे ना मिल जाय  और उस सर्वे का पैसा भी नही देते है। उसके बाद भी महिलाओं के साथ कर्मचारी महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रताड़ित भी होना पड़ता है, कहाकि 11 मई को सर्वे हेतु हमें बुलाया गया था जो की आज चैथी बार बुलाया गया था मीटिंग हाल में बैठी थी प्रशिक्षण में बैठे हुए कर्मचारी महेंद्र सिंह ने गाली देते हुए बाहर निकाला और बोले कि तुम औरतों को बाल पकड़कर घसीटते हुए जूता चप्पल से मारा जाए तो तुम लोग ठिकाने पर रहोगी ऐसी हालत में हम आशा कैसे काम करेंगे जबकि काम करते हुए भी हमारे साथ गलत शब्दों का व्यवहार किया जाता है ऐसी अधिकारी और कर्मचारी के साथ प्रताड़ित करने वालों को जल्दी हटाए नहीं गया तो हम महिला कोई  काम नहीं करेंगी और  तब तक धरना हड़ताल करेंगे जब तक इन कर्मचारी का ट्रांसफर नहीं किया जाता , काम बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी करके हर काम को रोकने पर मजबूर हो जाएंगी । 15 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालिन हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया  । आरोप लगाया कि जब भी हम किसी महिला की डिलीवरी कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर आते हैं तो वहां की एनम  द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है और हाथ का गलब्स  भी नहीं दिया जाता जिससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हमारे  बताए जाने पर कि एक गरीब महिला है इसके पास पैसे नहीं है तो वह कहती हैं कि यहां पर डिलीवरी कराने जब पैसा नहीं है तो क्यों आती है । अध्यक्षता निर्मला शर्मा व संचालन जिला मंत्री शशि शुक्ला ने किया।  साधना भारती, रेनू मौर्या, कुसुम लता, मंजू पांडे ,सुनीता, प्रेमा देवी, रीना सिंह,  विमला उपाध्याय शांति यादव सुनीता शशीकला विश्वकर्मा रंजना विद्या सरिता आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।  आशा कार्यकर्ताओं के तालाबंदी और प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे सीएचसी अधीक्षक  केराकत डॉक्टर बीपी द्विवेदी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह को कार्य से हटाकर उनकी जगह पर हरिवंश राव आईयू  पद पर नियुक्त कर दिया।

Related

news 4412380687936452866

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item